बिलासपुर-गुरुवार सुबह मुंगेली में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों के मौत हो गई है. हादसा बिलासपुर-रायपुर हाईवे की है. ट्रक चालक को कुचलते हुए कार ट्रक से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 3 लोगों की जान चली गई. दरअसल, ट्रक चालक गाड़ी किनारे खड़ी कर टायर का हवा चेक कर रहा था. तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई और पहले ड्राइवर को कुचलते हुए खड़ी वाहन में जा घुसी. हादसे में कार चालक और सामने बैठे व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की जानकारी पर सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया. वहीं कार में मृतकों का शव गाड़ी में इस तरह फंसी हुई है कि कटर की सहायता से उन्हें बाहर निकाला गया.
दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों के मौत की जानकारी लगते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार को अलग करने के प्रयास में जुटी. सरगांव के प्रभारी एएसआई मनोज शर्मा ने बताया कि हादसा बहुत दर्दनाक है और कार चालक और बाजू में बैठे व्यक्ति का शव इतनी बुरी तरह से कार में फंसा है कि बिना कटर के सहायता से निकालना मुश्किल है. फिलहाल पुलिस कोशिश में जुटी है. प्राम्भिक जानकारी के अनुसार मृतक ट्रक चालक बिलासपुर और कार सवार मृतक रायपुर के बताए जा रहे हैं औऱ उनके परिजनों को सूचना भिजवाई जा रही है. वही प्रथम दृष्टया में तेज रफ्तार और कार चालक की लापरवाही हादसे की वजह लग रही है

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद