Top News

भारत मे बंद हो सकता है व्हाट्सएप्प फेसबुक पर 27.5 करोड़ फ़र्ज़ी खातों के होने का अनुमान।पढ़े पूरी खबर AM अबतक न्यूज


AMअबतक न्यूज 
साबिर अंसारी

रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि नकली या फर्जी खातों की संख्या का अनुमान नमूने की आंतरिक समीक्षा पर आधारित है. यह अनुमान वास्तविक संख्या से अलग हो सकता है.

  सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर करीब 27.5 करोड़ खाते फर्जी या फिर एक ही व्यक्ति के दोहरे खाते हो सकते हैं. फेसबुक ने 31 दिसंबर 2019 तक के लिए अपनी ताजा वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही है.

रिपोर्ट में कहा गया, “31 दिसंबर 2019 तक हमारे मंथ्ली एक्टिव यूजर्स (एमएयू) की संख्या 2.50 अरब थी. 31 दिसंबर 2018 की तुलना में यह आठ प्रतिशत अधिक है. भारत, इंडोनेशिया और फिलिपीन के उपयोगकर्ताओं का 2019 में वृद्धि में अहम योगदान रहा.”

फेसबुक ने रिपोर्ट में कहा, “2019 की चौथी तिमाही में हमारा अनुमान है कि नकली या दोहरे (डुप्लीकेट) खातों का अनुपात हमारे मंथ्ली एक्टिव यूजर्स एमएयू) का लगभग 11 प्रतिशत है. हमारा मानना है कि अधिक विकसित बाजारों की तुलना में इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे विकासशील बाजारों में इस तरह के नकली खातों की संख्या अधिक है.”

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume