कोरोना नामक महामारी से आज पूरा दुनिया के लोग परेशान है जिससे छुटकारा पाने के लिए आज सभी धर्म के लोग अपने देश को इस महामारी से बचाने के लिए अपने अपने तरीके से कोई हवन कर रहे है तो कोई प्राथना तो कोई अज़ान देकर तो कोई दुआ मांग रहे है सबका जुबान पर एक ही लफ्ज़ है कि इस कोरोना नमक बला को हमारे देश से दूर कर और सबको इससे महफूज़ रख ।
बीते रविवार को पूरे भारत के लोगो ने थाली बजाकर इस वायरस के खिलाफ एक साथ होकर पूरे भारत में ध्वनीवादन किया
वहीं बांकीमोंगरा के मुसलमानों ने भी आज अपने तरीके से अज़ान और दुआ की
इसी तरह आज मंगलवार को मुस्लिम समाज के लोगो ने पूरे भारत देश में एक साथ अपने अपने घर के छत में जाकर आजान दिए और इस महामारी को देश से दूर भागने के लिए दुआ की
मुस्लिम समाज के लोगो का मानना है कि अज़ान कि आवाज से बड़ी बड़ी तकलीफ़ बीमारी दूर हो जाती है
जिसके वजह से इन्होंने आज अपने देश के लोगो के हिफाजत के लिए और इस देश से इस वायरस को भागने के लिए अपने घरों में अज़ान दी और दुआ मांगी
आज पूरा देश अपने अपने तरीके से इस वायरस को देश से भागने और इससे हिफाजत के लिए दुआ और प्राथना कर रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद