Top News

AMअबतक न्यूज़ की ओर से प्रदेशवासियों से सादर अपील है कि आप विश्वव्यापी संकट कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन का पूरी सजगता से पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें.

*AMअबतक  न्यूज़ की  ओर से प्रदेशवासियों से सादर अपील है कि आप विश्वव्यापी संकट कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन का पूरी सजगता से पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें. जैसा की आप जानते हैं कि  भारत  सरकार ने 14 अप्रेल  तक पूरे प्रदेश को बंद रखने का निर्णय लिया हे. इसलिए इस दौरान आप  घरों से बाहर न निकलें.
कोरोना कितना भयानक है इस स्थिति को हमें और आपको गंभीरता से समझना होगा. इस संबंध में सरकार जो दिशा-निर्देश जारी कर रही है उसका पालन गंभीरता से करें. हमारे देश में स्वास्थ्य सुविधाएं कैसी हैं यह आप बखूबी जानते हैं. ऐसे में हमारी कोशिश हर हाल में उस नौबत से बचने की होनी चाहिए.
समूचे विश्व को तबाह करने पर तुली कोरोना अनायास ही कई मौतों का कारण न बन जाए, हमें ध्यान रखना होगा. आप सभी से निवेदन है कि हर हाल में, हर स्थिति में अपने आपको बचायें. लॉकडाउन का गंभीरता एवं जिम्मेदारी से पालन करें और संकट की इस घड़ी में एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभायें.* 


Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume