ये सभी मरीज क्वारंटाईन करके रखे गये थे
छत्तीसगढ़ में अब कुल कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या 30 हो गयी है। इससे पहले देर रात आयी रिपोर्ट में कटघोरा में 7 नये मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी, लेकिन अब संख्या बढ़कर 24 घंटे के भीतर 12 जिसमें 11 कटघोरा के एवं एक बिलासपुर के नये मरीजों की हो गया है। आपको बता दें कि कटघोरा के चार नये कोरोना पॉजेटिव मरीजों को एम्स भेजने की तैयारी शुरू हो गया है।
ये सभी मरीज क्वारंटाईन करके रखे गये थे, जिनकी सैंपल रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। सभी कटघोरा के उसी मस्जिद मोहल्ला के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि इसी इलाके से हाल के दिनों में संक्रमित मरीज लगातार निकल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में करोना मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गयी है, जिनमें 20 मरीजों का इलाज एम्स में चल रहा है, वहीं 10 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी है।
शनिवार को एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एम्स में छुट्टी दे दी गयी और उसे सीधे नागपुर पहुंचा दिया गया। जिला प्रशासन ने पूरे कटघोरा क्षेत्र को पूर्ण रूप से लॉकडाउन कर रखा है। खुद कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम कैंप किये हुए हैं। कटघोरा के सभी लोगों के सैंपलिंग के निर्देश दे दिये गये हैं।
कोरोबा जिले में पिछले 12 घंटे में 11 नये मरीज मिले हैं, सब कटघोरा नगर पालिका के हैं। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो काफी ज्यादा चौकाने वाली है, बिलासपुर से एक कोरोना की महिला मरीज मिला है। वो महिला बिलासपुर के मुस्लिम बहुल इलाके की रहने वाली है। बिलासपुर से ये दूसरा कोरोना का मरीज है, इससे पहले एक युवक को भी भर्ती कराया गया था, जो अब स्वस्थ्य हो गया है। आपको बता दें कि महिला 5 मार्च को मक्का से लौटी थी और जिला प्रशासन की तरफ से उसे क्वारंटाईन में रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से महिला के सैंपल को जांच के लिए भेजा था, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। महिला की उम्र करीब 65 साल बतायी जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद