Top News

ढेलवाडीह:-कटघोरा थाना के अंतर्गत ढेलवाडीह में लॉकडाउन के बीच चोरी की दूसरी वारदात।


रामचरण साहू की खबर
ढेलवडीह लॉकडाउन के बीच चोरी की दूसरी वारदात हुई है 4 अप्रैल को रात्रि चोरों द्वारा प्रिंश मेडीकल स्टोर एवं याहू मोबाइल का ताला तोड़कर चोरी की  गई थी।   इसी बीच कल रात्रि बड़ी चोरी का वारदात  ढेलवडीह पुरानी कॉलोनी एटीएम के पास मैं स्थित किराना दुकान पर कल रात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया दुकान संचालक जवाहर पिता जगत नथिया के द्वारा जानकारी दी गई कि बीती रात्रि चोरों द्वारा दुकान के पीछे दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया लेकिन सफल नहीं होने पर सामने दरवाजा का कुंडी तोड़ नगदी एवं   सामानों  के साथ लगभग 10,000  रुपए का चोरी की गई दुकान संचालक द्वारा डायल 112 को सूचना देकर चोरी की जानकारी दी गई कटघोरा पुलिस सूचना के आधार पर अपनी कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume