Top News

नगर पंचायत छुरीकला संकुल केंद्र के अंतर्गत 15 प्राथमिक शाला ,6 माध्यमिक शाला के बच्चों के घरों मे कि गई सुखा राशन वितरण

लक्ष्मण सिंह राजपूत की खबर
छुरीकला ।कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर राज्य शासन सभी शासकीय अर्ध शासकीय स्कूलों को बंद करा दि गई है इसके साथ बच्चों को मिलने वाली मध्यान्ह भोजन भी बंद हो थी ,बंद पडे मध्यान्ह भोजन को सुखा राशन बाटने कि आदेश शासन द्वारा दी गई ,शासन के आदेश  तहत 3 अप्रैल शुक्रवार से मध्यान्ह भोजन के बदले सूखा राशन का वितरण बच्चों के घरों मे कि गई ।
     इसके तहत नगर पंचायत छुरीकला संकुल केंद्र के अंतर्गत 15 प्राथमिक शाला ,6 माध्यमिक शाला के कुल 1453 बच्चों को 60 किंवटल 66 किलो चांवल और 12 किंवटल 13 किलो दाल बाटी गई । प्राथमिक शालाओं मे बच्चों कि दर्ज संख्या 708 व माध्यमिक शाला की दर्ज संख्या 545 है , इन शालाओं के बच्चों को 40 दिन के लिए प्राथमिक स्तर के बच्चों को 4 किलो चांवल ,800 ग्राम दाल ,माध्यमिक स्तर के छात्रों को 6 किलो चांवल, 1 कि लो 200 ग्राम दाल दी गई ।
इस संबंध मे संकूल शैक्षणिक समन्वयक गणेश राम प्रजापति ने बताया कि  संकुल केंद्र छुरी के अंर्तगत  पुरैना खार, लोतलोता, बिझंपुर, झोरा, सलोरा, गांगपुर इन /स्कूलों के बच्चों को शासन आदेश के तहत सभी को सुखा मध्यान्ह भोजन चांवल दाल कक्षा वार सूची बनाकर पालकों के नाम पते स्थान पर शाला के शिक्षकों व ग्राम सचिव के साथ मिलकर बच्चों के घर जा कर मध्यान्ह भोजन कि सूखा राशन पहुंचायी गई ।इस कार्य मे शाला के शिक्षक सुतीक्षण साहु, गुलेशवरी साहु, आशा खलखो, जागृति सिंह, भूपेन्द्र मरकाम, चिरंजीव शाडिलय का सहयोग सहरानीय रहा ।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume