Top News

*छुरीकला* महामारी कोरोना वायरस से एकजुट होकर लड़ने की संदेश।





 लक्ष्मण सिंह राजपूत की खबर
छुरीकला :- 24 मार्च से लागू किये गये लाक डाउन 13 दिनों के बाद नगरवासियों ने उम्मीदो के दिये जलाकर एक जुटता परिचय का रोशन किये ,पूरे नगर वासी रविवार 5 अप्रैल को रात 9 बजे बालकनी छतों बरामदों आंगन मे दीपक मोमबत्ती टार्च और मोबाइल कि पलैश लाइट जलायी गई ।
     कोरोना जैसी संक्रमण बिमारी से लडने के लिए 24 मार्च से देश मे लाक डाउन कि गई है ,इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशवासियों  को संदेश के साथ अपील कि गई 5 अप्रैल रात 9 बजे 9 मिनट अपने घरों के सभी लाईट बंद कर अपने बालकनी छत बरामदों मे दीपक मोमबत्ती टार्च जलाने अपील कि गई थी प्रधानमंत्री के संदेश पर अमल करते हुए नगर पंचायत छुरी के नगरवासी 5अप्रैल रात 9 अपने घरों के सामने बालकानी छत पर दीपक जलायी गई नगर के कुछ स्थानों पर फटाकों कि आतिश बाजी भी कि गई  दीपक जलने पर पूरा नगर दीपक मोमबत्ती के रोशनी से  9 मिनट जगमगाता उठा पूरा वातावरण मे बदलाव का अहसास होने लगा ,दीपक जलाने के लिए महिलाओं व बच्चों मे उत्साह देखा गया ।
इस संबंध मे सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य प्रमोद तिवारी का कहना है कि जन निराशा को दूर कर आशाओं कि न ई किरण जगाकर जनमानस मे आलोकिक शक्ति जगाना एंव न ई उर्जा शक्ति का संचार करना जिससे सभी संगठित हो कर चुनोतियो का मुकाबला कर सके दीप जलाना दीप दान करना हमारा सदियों कि पंरपरा है ।
दीपक जलाने को लेकर नगर के पूर्व उपाध्यक्ष सुशीला बिझंवार का कहना है दीपक हमारी सतयता व विजय का प्रतीक है दीपक से सारी बधाये दुख समाप्त हो जाते है दीपक जलते ही पूरा वातावरण मे बदलाव के साथ शुद्धता प्रदान करती है ।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume