नई दिल्ली, आईएएनएस। भारतीय रेलवे ने गुरुवार को उन सभी मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के खत्म होने के बाद 15 अप्रैल से ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा।
रेलवे द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रेलवे मंत्रालय ने अभी तक ना तो लॉकडाउन के बाद ट्रेन चलाने और ना ही यात्रियों के लिए कोई यात्रा प्रोटोकॉल जारी किया है, जैसा कि मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है। रेलवे ने कहा है कि ऐसे समय में यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने के मानदंडों के बारे में अटकलें लगाना समय से पहले की बात है।
बयान में कहा गया है कि रेलवे यात्रियों सहित सभी स्टेक होल्डर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए ही कोई निर्णय लेगा। सभी संबंधित लोगों से अनुरोध है कि वे मीडिया के कुछ हिस्सों द्वारा दिखाई जा रही भ्रामक खबरों पर ध्यान ना दें। रेलवे ने कहा कि जब इस संबंध में कोई फैसला लिया जाएगा तो सभी संबंधितों को इसके बारे में सूचित किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद