छुरीकला ।भारत सरकार ने लाक डाउन मे बाजार बंद रहने से गरीब लोगों को राहत के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत तीन माह तक 500 रूपये प्रति माह किस्त के रूप मे जन धन खातों मे भेजा जा रहा है जिसे निकालने को लेकर बैंक मे महिलाओं कि भीड लगनी शुरू हो गई है ।मंगलवार बुधवार को आम दिनों कि तुलना मे नगर के तीनों बैंक मे भीड रही रविवार सोमवार को छुट्टी होने से बैंक बंद रही इसके चलते मंगलवार बुधवार व गुरुवार को ग्राहकों की भीड़ लगी रही भीड को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक प्रबंधक ने सोशल डिस्टेंसिग ध रही है बैंक के बाहर गोला घेरा बना दी गई है जिसमें खडे ग्राहकों को एक एक कर बुलाकर राशि भुगतान कि जा रही है वहीं बैंक कैशियर विवेक सिंह द्वारा सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए आने वाले ग्राहकों को डिटाल साबुन व मास्क निशुल्क दी जा रही है तथा बैंक के बाहर साबुन से हाथ धोने कि ब्यवस्था कि गई है ।
ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक एस एस कंवर ने बताया कि शाखा मे अन्य दिनों कि तुलना मे ज्यादा भीड लगी रही अधिकतर जन धन खाते मे जमा राशि कि पहली किस्त लेने व कुछ लोग अन्य जानकारी लेने पहुंच रहे है ,उन्होंने बताया कि बैंक अंदर एक बार दो ग्राहकों को ही प्रवेश दी जा रही है ।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद