
पूरे जिले सहित कटघोरा शहर में प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट पर है। कटघोरा को जोड़ने वाले सभी मार्ग पूरी तरह सील किये जा चुके हैं। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे शहर में पुलिस बल के 250 जवान तैनात किए गए हैं। सभी जोन में पुलिस की कड़ी पहरेदारी है। ड्रोन कैमरों की मदद से पूरे शहर पर निगरानी रखी जा रही है। जिसमे दो बड़े ड्रोन रायपुर से मंगाए जा रहे हैं और पांच ड्रोन कोरबा से डिप्लॉय किये गए हैं। दिन के समय पुलिस के द्वारा पैदल मार्च कर पेट्रोलिंग की जा रही और रात्रि के समय में पुलिस वाहनों के साथ साथ 25 बाइको से पेट्रोलिंग शहर में लगातार जारी है। कटघोरा के आसपास के क्षेत्रों पर भी मुस्तैदी से नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्राम जुराली से भी पांच लोगों को कोरबा भेजकर आइसोलेट किया गया है।
पूरे शहर को नगर पालिका की सहायता से बड़े टेंकर नुमा मशीन व फायर ब्रिगेट से लगातार सेनिटाइज किया जा रहा है तथा मुख्यमार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी सेनिटाइज किया गया।
कटघोरा के वार्ड क्र 11 रहमानिया नगर के पुरानी बस्ती में स्थित जामा मस्जिद में महाराष्ट्र से आये जमाति के संपर्क में रहे लोगो का सैम्पलिंग रायपुर एम्स भेजा गया था। जिसमे से एक स्थानीय सख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और देर रात ही उसे रायपुर एम्स इलाज के लिए भेजा गया था। इसका इलाज चल ही रहा था कि एकाएक 24 घण्टे के भीतर ही 7 लोगो की पॉजिटिव खबर ने पूरे प्रसाशन के साथ नगरवासियों में हड़कम्प मचा दिया और पूरा प्रशासन हरकत में आ गया। जिला कलेक्टर ने पूरे कटघोरा में कर्फ्यू लागू कर दिया।सभी को घरो में ही रहने की सख्त हिदायत दे दी गई और कोई भी बिना कारण घर से बाहर पाया जाएगा तो उस पर कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए गए।


एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद