लक्ष्मण सिंह राजपूत की खबर
छुरीकला ।नगर के कई वाड के गली मोहल्लों के लोगों ने लाक डाउन के आड पे गली रास्ते पर बेरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दी गई है और नगर के ग्रामीणों को गली मोहल्लों मे जाने से रोका जा रहा है ,जिससे नगर पंचायत द्वारा दी जाने वाली सुविधा से वचिंत हो रहे है ।
ज्ञात हो कि इस समय पूरे देश मे कोरोना वायरस को लेकर लाक डाऊन किया गया है जिसके अंतर्गत नगर के मुख्य सडक सीमा बंद कर दी गई है और अपने घरों के अंदर रहने कि हिदायत दी गई है ,जिसका गलत उपयोग किया जा रहा है लाक डाउन के आड पे नगर के कुछ वाड वासी गली रास्ते पर बेरिकेट लगाकर बंद कर दी गई है जिससे नगर वासीयों को गली रास्ते मे निकलना मुश्किल हो गई है वहीं नगर पंचायत द्वारा डोर टु डोर कचडे लेने वाले सफाई मित्र व पानी टेंकर के अलावा कई कार्य लोगों तक पहुंच नहीं पा रही है , जिन लोगों ने बेरिकेट लगाकर रास्ता बंद किये वे सभी घर बाहर घुमते नजर आते है ,इस तरह नगर के अंदर रास्ते पर बेरिकेट लगाना नियम विरुद्ध है जिस पर नगर पंचायत प्रशासन वाड लोगों के प्रति खासे नराजगी जताते हुए ततकाल सभी स्थानों के बेरिकेट हटा कर रास्ता खोलने कि आदेश कि गई इसके उपरांत गली रास्ते से बेरिकेट नहीं हटायी गई तो वाड के लोगों उपर रिपोर्ट दर्ज कि जायेगी ।
इस संबंध मे मुख्य नगर पालिका अधिकारी से पूछे जाने पर कहाँ कि नगर कि गली रास्ते पर बेरिकेट लगाना गलत है लगाये गये सभी बेरिकेट को हटाने कि आदेश कि गई है, नहीं हटाने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्जे कि जायेगी ।
मनीष वारे
मुख्य नगर पालिका अधिकारी
नगर पंचायत छुरीकला ,
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद