Top News

कोरोनावायरस से देश में 239 लोगों की मौत… 24 घंटों में 40 लोगों की गई जान और 1,035 नए मामले आए…


File Photo

भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) तेजी से पैर पसार रहा है. भारत में कोविड-19 (COVID-19) से अबतक 239 लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना संक्रमण के 7,447 मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की तरफ से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 1035 नए मामले आए हैं और 40 लोगों की जान गई हैं. यह 24 घंटों में अब तक सबसे ज़्यादा मामले और मौतों का आंकड़ा है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 643 लोग ठीक हुए हैं. बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है और यह 14 अप्रैल तक रहेगा.

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume