कटघोरा से एम्स भेजा गया कोरोना जमाती किशोर हुआ ठीक… एम्स से किया गया डिस्चार्ज… स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने किया ट्वीट… अब कोरबा के 8 मरीज बचे: पढ़े पूरी खबर:AM अबतक न्यूज पर
कोरबा(AM अबतक न्यूज) । छत्तीसगढ़ से एक और कोरोना पॉजिटीव मरीज ठीक हो गया है। शुक्रवार की शाम इसे डिस्चार्ज कर दिया है। 16 साल के युवा का रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे रायपुर एम्स से डिस्चार्ज किया गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा आज उसे छुट्टी दे दी है।स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के एक 16 साल के लड़के का कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। इलाज के बाद वह अब स्वस्थ हो गया है और आज उसे छुट्टी दे दी गई। उम्मीद है कि अन्य सभी मरीज जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
बता दें कि प्रदेश में अब कुल 18 में से 10 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए है। वहीं कोरोना संक्रमित 8 मरीज़ों का इलाज जारी है।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद