अम्बिकापुर- शहर के दो व्यापारी बीते शुक्रवार की शाम से लापता हो गए हैं . दोनों बीती रात क़रीब 08 बजे अपने घर से कुछ देर में वापस आ रहे हैं कहकर निकले हुए थे . लेकिन शनिवार शाम तक वापस नहीं लौटे हैं . वहीं युवकों के लापता होने के बाद शहर में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है . परिजनों ने दोनों युवकों के लापता होने की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है . जिसके बाद पुलिस तलाश में जुटी हुई है . जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम क़रीब 08 बजे अम्बिकापुर ब्रह्मपारा निवासी सौरभ अग्रवाल ( 27 ) और सुनील अग्रवाल ( 40 ) अपने घर से इनोवा क्रिस्टा वाहन से कुछ देर में आ रहे हैं . कहकर अपने घर से निकले हए थे . लेकिन घंटो बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटे . बताया जा रहा है कि घर से निकलने के कुछ देर बाद घर मे एक फ़ोन आया . इस दौरान उन्होंने कहा कि खाना खाने आ रहे हैं . लेकिन कुछ देर बाद उनका फोन बंद बताया . जिस वाहन में दोनों युवक निकले थे . वो वाहन 24 घंटे बाद लोगों की सूचना पर पुराने रोजगार कार्यालय के बगल में . आकाशवाणी सब्जी मंडी के बगल में मिली है . परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर . दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है . हालांकि पुलिस ने गुम होने के 24 घंटे बाद उनकी कार बरामद कर ली है . लेकिन दोनों व्यापारी अभी भी लापता हैं . पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को खुलवाया . जिसमें पर्स , एटीएम और मोबाइल बरामद हुए हैं . वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ उनका आखरी टावर लोकेशन , गंगापुर , लक्ष्मीपुर में था . उसके बाद फ़ोन बन्द हो गया .
अंबिकापुर के दो व्यापारी हुए लापता, पुलिस जुटी खोजबीन में- पढ़े पूरी खबर-AM अबतक न्यूज
SHABIR ANSARI
0
Tags
छत्तीसगढ़ न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद