Top News

कटघोरा क्षेत्र में कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के कारण आस-पास क्षेत्र के दुकान खुलने के समय में जिला प्रशासन ने किया बदलाव

                 कटघोरा की  तस्वीर
कटघोरा क्षेत्र में कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के कारण कटघोरा शहर को पूर्णत: सील बंद किया गया है। साथ ही दीपका,छुरीकला एवं पाली की सीमा क्षेत्र में आवश्यक चीजों की आसानी से पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये सब्जी,फल,अनाज आदि की दुकानों के खुलने का समय जिला प्रशसन द्वारा संशोधित किया गया है।
 सब्जी,फल,अनाज,मोबाईल रिचार्ज,चिकन.मटन एवं मछली,बीज-खाद एवं कीटनाशकों की दुकानें सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी।शहर की दूध डेयरियॉं और मिल्क पार्लर सुबह 6:30 से 8:30 तक खुले रहेंगे।ग्राहकों के बीच एक-एक मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की जिम्मेदारी दुकानदारों की होगी। कलेक्टर किरण कौशल ने दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने, सोशल डिस्टेंस मेंटेन नहीं करने और दुकानों पर लोगों की भीड जमा करने की स्थिति में ऐसी दुकानों को तत्काल बंद कराने के निर्देश भी जारी किये हैं।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume