छुरीकला ।कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने सोशल डिस्टेंसिग जरूरी है शासन प्रशासन इसके लिए सतत प्रयास कर रही है लेकिन शासन प्रशासन के इस प्रयास पर कुछ लोगों कि लापरवाही ने लाक डाउन की धज्जियां उडाये जा रहे है यह नजारा नगर पंचायत छुरीकला मे संचालित स्टैंड बैंक व ओवर सीस बैंक के सामने लगी भीड को देखकर लगाया जा सकता है ।
शासन प्रशासन कोरोना बिमारी के रोक थाम के लिए आम लोगों मे लगातार लाक डाउन का पालन करने को लेकर अपील कि जा रही है जरुरत पडने पर घर से निकलने कि चेतावनी दी जा रही है इसके बावजूद आम लोग सामान्य दिनों कि तरह घुमते भीड करते नजर आ रहे है ।इसी तरह का कुछ नजारा नगर पंचायत छुरी के मुख्य सडक पर संचालित स्टैंड बैंक व ओवर सीस बैंक के सामने मंगलवार 7 अप्रैल को लेन देन करने वालो कि भारी भीड लगी रही ,भीड को देखने पर साफ जाहिर हो रहा था कि लाक डाउन का किस तरह मजाक उडाई जा रही है वहीं भीड कम करने को लेकर बैंक प्रबंधक द्वारा कोई सुरक्षा नहीं कि गई है जिससे आम लोग एक दूसरे के नजदीक झुंड मे खडे रहे ।वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सचिंग के लिए 112 की ब्यवस्था कि गई है जो इस दौरान नदारद रहा ।मुख्य सडको पर लाक डाउन जरूर कुछ हद तक सफल नजर आ रहा है लेकिन नगर के अंदरुनी गलियों मे स्थिति विपरीत बनी हुई है लोग घर से निकलकर चौक चौराहों पे गप्पे मारते रहते है युवा वर्ग मे लापरवाही सिर चढ कर बोल रही है पुलिस कि गाडी या सायरन सुनते ही घरों व गलियों मे दुबक जाते है और गाडी जाने के बाद बाहर निकलकर खडे हो जाते है इस प्रकार हर वर्ग के लोग पुलिस प्रशासन के साथ आंख मिचौली खेल रहे है ।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद