Top News

बिजली की आंख मिचौली से लोग हलाकान, कटौती कम करने की मांग

 कमलेश पालिया की खबर

कनकी* विद्युत वितरण केन्द्र सब स्टेशन कनकी के आश्रित ग्राम कनकी, जोगीपाली, कठरापारा, सरैहानार, डोंगरापारा एवं गुमियाभांठा क्षेत्र के लोग आये दिन बिजली की अघोषित कटौती  से हलाकान हैं। दिन में तीन-चार बार बिजली गुल होने से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। एक तरफ लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए घरों में ही रहकर लॉकडाऊन के नियमों का पालन कर रहे हैं दूसरी ओर बार-बार बिजली की आंख मिचौली से   लोगों को घर में रहना मुश्किल हो गया है। गर्मी के दिनों में बिजली से चलने वाले उपकरणों से आमजन को राहत मिलती है लेकिन बिजली गुल हो जाने पर क्षेत्र के लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे हैं। कनकी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बिजली कटौती कम करने की मांग संबंधित विभाग से की है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume