Top News

कनकी में स्वयंसेवकों ने दिया कोरोना से बचाव का संदेश, दीवारों में लिखे स्लोगन


 रमेश पालिया की खबर

 *कनकी*- कोरोना वायरस (कोविड-19) ने पूरी दुनिया की रफ्तार रोक दी है । देश में तीसरे दौर का लॉकडाऊन जारी है।कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग अपने-अपने घरों में हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लॉकडाऊन नियम का पालन नही कर रहे हैं । ग्राम कनकी में कोरोना संक्रमण को रोकने एवं इनसे बचाव के उपायों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।




विकासखंड करतला के शाउमावि कनकी में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ग्राम पंचायत कनकी के सभी वार्डों एवं मुहल्लों में घूमकर लोगों को सामाजिक दूरी बनाने सहित मास्क लगाने एवं साबुन से बार-बार हाथ धोने की अपील किये। 



वहीं उन्होंने दीवारों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जन-जागरूकता स्लोगन लिखकर लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने सहित घरों में ही रहने एवं लॉकडाऊन के नियमों का पालन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर शाउमावि के स्वयंसेवकों में राहुल राजवाड़े, सुभाष यादव, कमलेश कुमार, बलराम यादव,प्रशांत राजवाड़े एवं अमित मिंज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume