Top News

लॉक डाउन में घर में बंद रहने से चिंता परेशानी और दूसरी मानसिक समस्याएं पैदा तो हो ही रही है मानसिक परेशानी से बचने के लिए क्या करें

AM अबतक न्यूज़

 लाइफस्टाइल डेस्क कोरोना  वायरस के बढ़ते खतरे के बीच हर आदमी मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। लॉक डाउन में घर में बंद रहने से चिंता परेशानी और दूसरी मानसिक समस्याएं पैदा तो हो ही रही है ज्यादातर लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं इससे हर उम्र के लोग प्रभावित हैं बच्चे महिलाएं और बुजुर्ग कोरोना वायरस के कारण मानसिक समस्याओं से ज्यादा परेशान हो रहे हैं हर तरफ अनिश्चितता का माहौल है लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि यह महामारी कैसे और कब तक दूर होगी जो लोग पहले से किसी तरह की मानसिक समस्या के शिकार हैं उन्हें डिप्रेशन और ज्यादा बढ़ रहा है कई लोगों की भूख कम हो गई है तो कुछ की नींद उड़ गई है  lockdown में जो लोग अपनी फैमिली से दूर है उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कुछ खास तरीके अपनाकर आप अपनी मानसिक तनाव कुछ हद तक दूर कर सकते हैं।



हमेशा खबरों पर नजर मत रखें
कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारियां जरूर लें लेकिन हमेशा खबरों पर ही नजर नहीं रखें हमेशा कोरोना से जुड़ी खबरें पढ़ने से मानसिक परेशानी बढ़ेगी हमेशा  ऑथेंटिक  source से ही खबरें पढ़ें  वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन यूनिसेफ और हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों पर ही भरोसा करें अफवाहों और खबरों के बीच के फर्क को समझें

सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहे
 सोशल मीडिया से आपको अपने दोस्तों और परिचितों से जुड़ने में मदद मिलती है साथ ही आपका समय भी इस पर कट जाता है लेकिन सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने से आप डिप्रेशन महसूस कर सकते हैं सोशल मीडिया पर कोरोन से जुड़ी कई तरह की फेक न्यूज़ और अफवाहों भी चलती है कई फेक वीडियो शेयर किए जाते हैं इससे आपकी मानसिक परेशानी बढ़ सकती है।

■ दोस्त और फैमिली मेंबर्स के संपर्क में रहें
 lockdown  मैं आप अपने दोस्त और फैमिली मेंबर के संपर्क में रहेंगे तो आपको मानसिक तनाव नहीं होगा अपने फैमिली मेंबर एवं दोस्तों से कोरोना वायरस के बारे में चर्चा ना कर किसी अन्य विषय पर अधिक से अधिक बातें करें जिससे कि आपका ध्यान अन्य बातों पर रहे एवं आपको मानसिक तनाव ना होने पाए। खाली बैठे समय में न्यूज़ ना देखकर अपने फैमिली मेंबर से बातें करें अपने दोस्तों को फोन करें एवं फोन में अपने बचपन की बातें करें।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume