AM अबतक न्यूज़
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने राज्य में लॉकडाउन के दौरान तैनात पुलिस कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराने को कहा है। राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा है।
डीजीपी ने पत्र में कहा है कि पिछले एक माह से लॉकडाउन अवधि के दौरान आपके अधीन पुलिस अधिकारी और कर्मचारी निरंतर चौराहों, पिकेट्स, पेट्रोलिंग में एवं अस्पतालों आदि की ड्यूटी पर तैनात हैं। धीर-धीरे बाजार आदि खुलने से बड़ी मात्रा में आम नागरिकों का आवागमन अब शहरों में हो रहा है। इसलिए उचित होगा कि जिला चिकित्सा अधिकारी से बात कर थोड़ी-थोड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की भी कोरोना जांच कराई जाए। अवस्थी ने पत्र में कहा है कि एक साथ सभी का टेस्ट कराने के बजाय कुछ-कुछ लोगों का टेस्ट कराना उचित होगा। खासकर 45 वर्ष से ऊपर और डायबिटिज, हृदय या अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित पुलिसकर्मियों की जांच पहले करा ली जाए।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद