लॉकडाउन से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। देश में दो सप्ताह के लिए लाकडाउन को बढ़ा दिया गया है। ये आदेश 4 मई से प्रभावी होगा, जो 17 मई तक के लिए जारी रहेगा। ये लाकडाउन पार्ट 3 माना जायेगा।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आरेंज, ग्रीन और रेड जोन के बंटवारे के बाद ये नयी गाइडलाइन जारी की गयी है। गृहमंत्रालय की तरफ से कुछ देर बाद गाइडलाइन जारी कर दी जायेगी, जिसमें ये स्पष्ट किया जायेगा कि आखिर किस किस सेक्टर में कितनी छूट दी जायेगी।
कुल 14 दिनों के लिए ये लाकडाउन बढ़ाया गया है। संबित पात्रा ने एक ट्वीट किया गया है। जिसमें लाकडाउन को बढ़ाने की बात कही है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद