Top News

महाराष्ट्र में एक दिन में आए तीन हजार कोरोना मरीज महाराष्ट्र में 3000 से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत

AM अबतक न्यूज़





कोरोना वायरस के मरीजों के मामले में महाराष्ट्र अब चीन से भी आगे निकल चुका है. महाराष्ट्र में एक दिन में तीन हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही महाराष्ट्र में अब कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 85 हजार के पार हो चुकी है.


महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3007 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 85975 हो चुकी है. कोरोना वायरस चीन के वुहान से फैलना शुरू हुआ था. हालांकि चीन में कोरोना वायरस का संक्रमण लगभग कंट्रोल हो चुका है और अब तक 83036 केस ही आए



वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा तीन हजार के पार हो चुका है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 91 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कारण 3060 लोगों की मौत हो चुकी है.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों का लगातार इलाज भी किया जा रहा है. अब 1924 और कोरोना वायरस के मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है. इसके साथ ही राज्य में अब तक 39314 कोरोना वायरस के मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. महाराष्ट्र में अभी कोरोना के 43591 एक्टिव केस हैं.

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume