AM अबतक न्यूज़
कमलेश पालिया की खबर
कनकी* विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत जोगीपाली (कनकी) मेंं हरेली पर्व के अवसर पर गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया गया। गोधन योजना की शुरुआत में ग्रामीण किसानों में कौशिल्या बाई ने 15 किलो, तेरस बाई ने 15 किलो, रुखमणी बाई ने 15 किलो, सत्यवती बाई ने 2 किलो एवं किसन बाई ने 2 किलो गोबर बेचे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जोगीपाली के सरपंच वीर सिंह बिंझवार सहित नर्मदा शंकर राजवाड़े, शांति स्वरूप महंत, रुप सिंह पटेल, प्यारे लाल बिंझवार,सम्मेलाल, रामकुमार,समार सिंह, मनोज पटेल,भोक सिंह, दादूराम, मनोहर मांझी, वेंकट यादव,फणिन्द्र राजवाड़े, दिलीप कुमार,शनिच राम, महेंद्र राजवाड़े, मीना राजवाड़े (सचिव) एवं ललिता राजवाड़े (रोजगार सहायक) उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद