AM अबतक न्यूज़
कोरबा/ छत्तीसगढ़
कोरबा/ छत्तीसगढ़
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक मीना द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवम अवैध कार्य में लिप्त असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिए गए है ।पुलिस अधीक्षक कोरबा के उपरोक्त निर्देश पर अति
पु0 अधीक्षक श्री यू उदय किरण के नेतृत्व एवम नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण में लगातार कार्यवाही किया जा रहा है इसी अनुक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा को सूचना मिला कि आरोपी बाबूलाल पिता मोनू
राम निवासी कोहड़िया के द्वारा सट्टा नम्बर लिख कर लोगो को सट्टा खेला रहा है कि सूचना पर श्री राहुल देव शर्मा के निर्देश पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू एवम स उ नि फागु राम साहू एवम आर संतोष तिवारी द्वारा आरोपी बाबू लाल के कब्जे से सट्टा पट्टी एवम नगदी रकम 6550 रुपये जप्त कर धारा 4 के जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया जा रहा है ।आरोपी बाबू लाल के विरुद्ध धारा 151 जा फौ के अंतर्गत पृथक से प्रतिबन्धक कार्यवाही किया जा रहा है

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद