Top News

कठरापारा स्कूल के प्रधान पाठक ने किया राशन सामग्री का वितरण

AM अबतक न्यूज़


हरबंश राजवाड़े की खबर 
कनकी* कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों को पिछले कई महीनों से बंद रखा है जिसके कारण विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन का संचालन नही हो रहा है। विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन से वंचित नही रखने का निर्देश दिया गया है जिसके परिपालन में विकासखंड करतला के संकुल केंद्र कथरीमाल के अंतर्गत आने वाले विद्यालय शासकीय प्राथमिक शाला कठरापारा (कनकी) के प्रधान पाठक जयकुमार राजवाड़े ने महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के साथ बच्चों के घर जाकर उन्हें चांवल,दाल, सोयाबीन की बड़ी,तेल,नमक एवं आचार का पैकेट वितरण किया। इस अवसर पर मध्यान्ह भोजन का संचालन करने वाली महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष कुंवरमती धनवार, सचिव जानकी बाई सहित सुकमत बाई धनवार,गिरजा बाई, इतवारा बाई एवं कुंवरिया बाई उपस्थित रही।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume