Top News

आज से सावन मास शुरू हो गई है कोरोना महामारी के चलते शिवमंदिर में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ नहीं दिखेगी।

AM अबतक न्यूज़

आज से सावन माह शुरू हो गई आज पहला सोमवार भी है। कोरोना महामारी के चलते एहतियातन शिवालयों और मंदिरों में ताला जड़ दिया गया है। ऐसे में इस बार न तो बोलबम का जयघोष करते कांवड़िए रास्ते में दिखेंगे और न ही शिवालयों में सार्वजनिक रूप से जलाभिषेक कर पाएंगे। 



कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रशासन ने जलाभिषेक पर रोक लगा रखी है। सावन मेला का आयोजन भी कहीं नहीं होगा। ऐसे में भोले भक्त घर पर ही बाबा की पूजा अर्चना करेंगे। हालांकि कुछ मंदिरों में गेट बंद रखा जायेगा पर बाहर से ही अरघा से ही श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकेंगे। कोरबा जिले के कनकी शिवमंदिर में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ नहीं दिखेगी। 


  सावन मास शिव को बहुत प्रिय होता है पर सावन की सोमवारी और भी प्रिय है। इसलिये सावन की सोमवारी को व्रत-पूजन, जलाभिषेक,रुद्राभिषेक आदि से उनकी कृपा अधिक मिलती है। सभी तरह की बाधाएं दूर होती हैं और रोग से मुक्ति मिलती है। 

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume