Top News

कटघोरा थानांतर्गत ढेलवाडीह में चार माह के भीतर चोरी की तीसरी वारदात राशन दुकान से समान सहित नगदी पार।

AM अबतक न्यूज़
दिनेश आदिल की खबर

4 अप्रैल को रात्रि चोरों द्वारा प्रिंस मेडिकल एवं याहू मोबाइल का ताला तोड़कर चोरी की गई थी 11 अप्रैल को रात्रि चोरी का दूसरी वारदात ढेलवाडिह पुरानी कॉलोनी एटीएम के पास में स्थित किराना दुकान पर हुई थी सामानों के साथ लगभग ₹10000 का चोरी की वारदात हुई थी।
 तीसरी वारदात
ढेलवाडीह मेंन रोड पर राजेन्द्र जनरल स्टोर संचालित है, जिसे कल रात्रि अज्ञात चोरो ने निशाना बनाकर राशन समान सहित पांच हजार नगदी पार दी है, जिसेमे दुकान संचालक  के द्वारा कटघोरा थाना में  चोरी होने की सूचना दर्ज करायी गयी है। गौरतलब है कि कटघोरा थानांतर्गत ढेलवाडीह में आये दिन चोरी की घटना समाने आ रही, है।
राशन दुकान संचालक ने बताया कि रविवार को रात अज्ञात चोरो ने छत से छलांग लगाकर बाउंड्रीवाल के अन्दर की दरवाजे में सब्बल की मदद से दरवाजा की लाॅक को तोड़कर राशन सामग्री व पांच हजार नगदी को चोरी कर ले गये।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume