Top News

युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा बालको प्रबंधन के मनमानी एव पर्यावरण के प्रति उनकी उदासीन


को एव पर्यावरण विभाग द्वारा जो चुप्पीपूर्ण सहमति दी गयी है उसके खिलाफ युवा कांग्रेस जिला कोरबा के महासचिव एव विधायक प्रतिनिधि मधूसूदन दास ने माननीय मो. अकबर जी,पर्यावरण मंत्री (छत्तीसगढ़ शासन) को पत्र लिख कर बालको प्रबंधन एव पर्यावरण विभाग के ऊपर कार्यवाही की मांग की है शिकायत पत्र की प्रतिलिपि जिलाधीश महोदय,कोरबा को भी डाक के माध्यम से पोस्ट किया गया है*
*इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव एव विधायक प्रतिनिधि मधूसूदन दास ने कहा की - बालको प्रबंधन पूरी तरह से दबंगई एव मनमानी पर उतारू है बालको के जो राखड़ डेम की तटबंध की स्थिति बहुत खराब है कभी भी डेम टूट सकता है कुछ दिन पूर्व डेम का एक हिस्सा टूटा भी था मरम्मत भी काम चलाऊ क्वालिटी का किया जा रहा है आखिर कब तक और पर्यावरण विभाग तो जैसे कुम्भकर्ण वाली नींद में सोई है आखिर क्या किसी के मरने का इंतजार किया जा रहा है सड़को पर राखड़ लेकर दैत्यरूपी वाहन उतने लापवाही से जा रहे है कि कभी भी अनहोनी घटना से इनकार नही किया जा सकता है ,इसके अलावा राखड़ युक्त गन्दा पानी नदी में छोड़ा जा रहा है आमजनता को जैसे जानवरो से भी बदतर समझा जा रहा है कुल मिलाकर प्रबंधन एव प्रशासन दोनों आंख बंद करके बैठे हुए है युवा कांग्रेस मांग करती है कि 15 दिवस के भीतर कार्यवाही नही किया गया तो युवा कांग्रेस पर्यावरण विभाग एव बालको प्लांट का घेराव करेगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी प्रशासन एव बालको प्रबंधन की होगी*
*इस अवसर पर युवा कांग्रेस महासचिव लखन पात्रे,सचिव शब्बीर खान,शुभम महन्त,मितेश यादव,कमल चंद्रा ,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरिहर दास,महासचिव ज्ञानेंद्र चंद्रा,अशरफ अली,आदिल खान,राजेश मनहर,दीपेश यादव,राजेन्द्र यादव,घनश्याम साहू,दरसन सिंह,राहुल श्रीवास,प्रशांत मिश्रा,सोनू जोशी,किसन पटेल,करन, प्रियांश, और अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे*

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume