छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है और इसका खतरा अभी भी बरकरार है। इसी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत अन्य शहरी इलाकों में लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लॉकडाउन की अवधि को अब 31 अगस्त तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिलों में कोरोना संक्रमण वाले इलाकों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेंगे।
लिए गए निर्णयों की सचिव कमलप्रीत ने आदेश जारी किया कि रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में जहां कारोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, उसकी रोकथाम को ध्यान में रखते हुए सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को 6 अगस्त से बढ़ाकर 31अगस्त तक करने का निर्णय लिया है। जिन इलाकों में संक्रमण की स्थिति अधिक है वहां लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद