Top News

01 वर्ष से फरार दहेज प्रताड़ना के आरोपी को रजगामार पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार



01 वर्ष से फरार दहेज प्रताड़ना के आरोपी को रजगामार पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
दिनाँक 14.07.2019 को प्रार्थिया  सुशीला मनहर निवासी ओमपुर रजगामार द्वारा अपने पति अजय मनहर पिता छतराम मनहर, सास  कांति बाई पति छतराम मनहर एवं ननंद  अरुणा निराला पति अनूप निराला निवासी एम/543 ओमपुर रजगामार द्वारा शादी के बाद से दहेज के लिए लगातार  प्रताड़ित करने एवं जादू टोना करने की शंका करते हुए प्रताड़ित करने के संबंध में लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्र 245/2019 धारा 498(ए),34 भादवि,4,5 टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण का मुख्य आरोपी अजय मनहर पिता छतराम मनहर जो SECL  कर्मचारी है,वह दिनाँक रिपोर्ट से लगातार फरार था और ड्यूटी से भी अनुपस्थित चल रहा था। आरोपी की पता तलाश सभी संभावित ठिकानों पर लगातार जारी थी किन्तु आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल लेता था, आज  दिनाँक 27/08/2020 को सक्रिय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ग्राम कटकी डबरी चौकी हरदीबाजार में छिपकर निवास कर रहा है,जिसे  पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक मीणा,उप पुलिस अधीक्षक(मुख्या) रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में घेराबंदी कर आज दिनाँक 27/08/2020 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume