Top News

भारी बारिश से कनकी ओर बांकी मोगरा मे ढह गया मकान, बाल-बाल बचा परिवार

AM अबतक न्यूज़

 कमलेश पालिया की खबर

कनकी :- विकासखंड करतला के ग्राम कनकी में संताराम राजवाड़े का परिवार निवास करता है।मिट्टी से बना इनका एक कच्चा मकान भी है जहां उनका एकलौता पुत्र कुंजराम रहता है वहीं उसके बगल में बने मकान में वह अपनी पत्नी के साथ रहता है। बिती रात दोनों अपने-अपने कमरे  में सोये हुए थे। दो दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से अचानक कच्चे मकान का छज्जा एवं दीवार भरभराकर गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर कमरे के अंदर सो रहा संताराम का पुत्र ने भागकर अपनी जान बचाई और बाहर आकर दूसरे कमरे में सो रहे अपने पिता को जगाया। घर के लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो वे दंग रह गए लेकिन संताराम का पुत्र कुंजराम सही सलामत बाहर खड़ा था। इस घटना से कोई जनहानि नही हुई और परिवार के सभी लोग सुरक्षित है। इस तरह भारी बारिश से होने वाली अनहोनी घटना से कुंजराम एवं उसका परिवार बाल-बाल बच गया। मकान के ढहने से छज्जे में लकड़ी एवं खपरैल सहित कई सामानों का नुकसान हुआ है जिसके मुआवजे की मांग पीड़ित परिवार ने की है।


बाकी मोगरा क्षेत्र में जंगल साइड में विशेश्वर साहू का परिवार निवास करता है लगातार बरसात होने के कारण अचानक मकान का छज्जा एवं दीवार भरभरा कर गिर गया गरिमत थी कि उस कमरे में कोई मौजूद नहीं था दूसरे कमरे से जब बाहर आकर देखा तो वे दंग रह गए इस घटना में कोई जनहानि  नहीं हुई और परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume