जिले में अभी तक 1075.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
कोरबा 26 अगस्त 2020/ चालू बारिश सीजन के दौरान कोरबा जिले में एक जून से 26 अगस्त तक कुल 1075.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। बुधवार 26 अगस्त तक तहसील कोरबा में 1304.8 मिलीमीटर, करतला 1169.2 कटघोरा 1013.7 , पाली 1032.4 एवं पोंड़ीउपरोड़ा तहसील में 855.8 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अगस्त को जिले की ओैसत वर्षा 14.4 मिलीमीटर दर्ज की गई जिसमें, कोरबा में 15.8 मिलीमीटर, करतला में 32.4, कटघोरा में 4 मि.मी. पाली 17 और पोंड़ीउपरोड़ा विकासखंड में 2.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद