Top News

कथरीमाल मार्ग कीचड़ से सराबोर, राहगीरों को हो रही परेशानी

AM अबतक न्यूज़


 कमलेश पालिया की खबर

कनकी :- विकासखंड करतला अंतर्गत उरगा-कनकी मार्ग के बीच नहर पुल पार करने पर ग्राम पंचायत कथरीमाल पहुंच मार्ग लगा हुआ जिससे होकर ग्राम कथरीमाल, भांठापारा एवं परानूपारा की ओर जाते हैं लेकिन बारिश के दिनों में पहुंच मार्ग कीचड़ से सराबोर हो जाने से आवागमन में परेशानी हो रही है। इस मार्ग के खस्ताहाल सड़क के बारे में ग्रामवासियों द्वारा ग्राम पंचायत कथरीमाल की सरपंच केकती बाई बियार को अवगत कराने पर उन्होंने मुरुम की जगह पावर प्लांट से निकलने वाली राखड़ को डाल दिया जो बारिश होने पर भारी कीचड़ में तब्दील हो गया एवं हर रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। दुपहिया वाहन चालक सहित पैदल चलने वाले लोग इस मार्ग में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कथरीमाल पहुंच मार्ग की इस जर्जर एवं कीचड़युक्त सड़क पर आवागमन करने वाले राहगीरों ने बताया कि हमें इस मार्ग पर पैदल चलने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुपहिया एवं चार पहिया वाहन कीचड़ में फंस जा रहे हैं जिसे धक्का देकर निकालना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने कथरीमाल पहुंच मार्ग की जर्जर सड़क के सुधार की मांग की है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume