पडोसी की हत्या के आरोपी 2 सगे भाइयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरबा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा , खोमन लाल सिन्हा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी विजय चेलक एवं हमराह स्टाफ उनि इन्द्रनाथ नायक सउनि हरिचरण सारथी, अजय सोनवानी प्रधान आर0 65 चक्रघर राठौर आर० 673 देवेन्द नारायण पैकरा, 767 अशोक चौहान तत्परता. पूर्वक आरोपियों की पता तलाश में मत्वपूर्ण भूमिका रहा। दिनांक 17.08.2020 को रात्रि 08:00 बजे के लगभग अटल आवास का संतोष सोनी शराब पीकर रोड में गाली गुप्तार कर रहा था जिसे राहुल ताबें के द्वारा रोड में अपने घर के सामने गाली गुप्तार करने से मना किया जिसे संतोष सोनी तुम कौन होते हो बोलने वाले अशलील गाली गरलौच करते राहुल तांबे के साथ धक्का मुक्की मारपीट करने लगे तभी मृतक पुन्नु बरेठ संतोष सोनी एवं राहुल तांबे का बीच बचाव करने लगे तभी संतोष सोनी द्वारा अश्लील गाली गुप्तार कर पुन्नु बरेठ को मेरे को धक्का लगाने वाले तुम कौन होते हो कहकर मारपीट हाथ मुक्के से करने लगे तभी पुन्नु बरेठ का बेटा सचिन बरेठ मेरे पिता को क्यो मार रहे हो बोलने पर संतोष सोनी दौड़ते अपने घर जाकर घर में रखे लकडी के डण्डे एवं आरोपी के भाई जय सोनी साथ में दोनों डण्डा पकड कर हाथ से पुन्नु बरेठ के सिर पीठ ताबडतोड हमला कर घायल कर दिये मारपीट से पुन्नु बरेठ के सिर चेहरे पीठ मे काफी चोटें आई जिसकी बिलासपुर सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान दिनांक 19.08.2020 के 10:30 बजे मृत्यु हो गई जिस घटना पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 169/2020 धारा 302,34 भादवि पंजीबद्ध कर आरोपी गण संतोष सोनी, जय सोनी को गिरपतार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जाता है।
आरोपियों के नाम
(1) जय सोनी पिता विष्णु प्रसाद सोनी उम्र 34 वर्ष
(2) संतोष सोनी पिता विष्णु प्रसाद सोनी उम्र 32 वर्ष
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद