धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा के दिशा निर्देशन पर अवैध कच्ची महुआ शराब रेड कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल थाना प्रभारी उरगा एवं थाना स्टाफ उरगा की अहम भूमिका रही।*
दिनांक 18.08.2020 को उरगा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर ताबड तोड़ कार्यवाही करते हुए 02 प्रकरणों में 03 आरोपियों से 25 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब जप्त किया है, पहले मामले में आरोपी अर्जुन पिता तिहारू राम उम्र 25 वर्ष साकिन रोगदा, होरी लाल पिता दूजराम उम्र 36 वर्ष साकिन रोगदा थाना उरगा जिला कोरबा (छ 0 ग 0) से मोटर सायकल में अवैध शराब परिवहन करते पाये जाने पर 15 लीटर उरगा चौक से, अभिषेक पिता आनंद राम उम्र 30 वर्ष साकिन कनबेरी थाना उरगा जिला कोरबा (छ 0 ग 0) से 10 लीटर ग्राम कनबेरी से जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। जिससे अवैध शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रहलाद राठौर, सउनि. राकेश गुप्ता, आर. 603 अभिजीत पाण्डेय, आर. 540 राजू लहरे, आर. 498 राजेन्द्र रात्रे, आर.528 विकास कोसले, सैनिक 217 शान्तनु राजवाड़े की भूमिका सराहनीय रही है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद