Top News

किसानों की समस्या को लेकर 28 अगस्त को बांकी मोंगरा जोन कार्यालय का घेराव करेगी माकपा

AM अबतक न्यूज़


किसानों की फसल को लावारिस मवेशियों से बचाने की मांग की माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर ने 


मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने किसानों के फसल को बचाने और लावारिस मवेशियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए किसानों को हो रहे नुकसान की समस्या को लेकर बांकी मोंगरा नगर निगम जोन कमिश्नर के नाम माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ,मोंगरा वार्ड की माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर, किसान सभा के नंदलाल कंवर, जवाहर सिंह कंवर,मोंगरा के किसान समारू बिंझवार के नेतृत्व में किसानों ने जोन कार्यालय बांकी मोंगरा में  ज्ञापन सौंपा।
माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर ने कहा कि लावारिस मवेशियों के कारण फसलों की नुकसानी, सड़को में हादसे और ग्रामीणों के बीच बढ़ते तनाव की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है लॉकडाउन में किसानों के आर्थिक स्थिति पर बहुत बुरा असर पड़ा है और किसानों के एक मात्र आय का साधन खेती किसानी भी लावारिस मवेशियों के कारण बर्बाद हो रहा है निगम के जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से भागते नजर आ रहे हैं अधिकारी लावारिस मवेशियों की उचित व्यवस्था करने के बजाए बहाना बना रहे हैं जबकि छत्तीसगढ़ सरकार भी इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए ही रोका छेका और गौठान जैसी योजना बनाई है लेकिन कोरबा नगर निगम के अधिकारियों के लापरवाही के कारण निगम क्षेत्र के किसानों को काफी नुकसान हो रहा है अगर तत्काल लावारिस मवेशियों का उचित व्यवस्था और समाधान नहीं होगा तो  28 अगस्त को  लावारिस मवेशियों से परेशान किसानो के साथ बांकी नगर निगम जोन कार्यालय का माकपा घेराव करेगी ।


Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume