विगत 5 वर्षो से फरार अपहरण और बलात्कार के आरोपी को लोरमी पुलिस के चढ़ा हथ्थे
जब से नए थाना प्रभारी ने पदभार ग्रहण किए हैं तब से पुरानी लंबेसमय से लंबित मामलों का कर रहे हैं निराकरण
इसी कड़ी में विगत 5 वर्षों से फरार अपहरण और बलात्कार के आरोपी को नवीन थाना प्रभारी केसर पराग के द्वारा लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने में डटे हुए हैं वही अपने उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन पुलिस अधीक्षक महोदय अरविंद कुजुर के कुशल मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सीडी तिर्की व अनुविभागीय अधिकारी लोरमी अब्दुल कादिर खान के मार्गदर्शन पर लोरमी थाना के अपराध क्रमांक474/15धारा 363, 366, 376, भा द वि 4-6 पास्को एक्ट में प्रकरण में दिनांक घटना25/10/2015 से फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा कर ले जाकर बलात्कार किए जो घटना दिनांक से दोनों आरोपी फरार से जिन्हें आज दिनांक23/8/2020 को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया जिसे जेएमएफसी न्यायालय लोरमी में पेश किया गया जिसे न्यायिक रिमांड पर उप जेल मुंगेली भेजा गया
बीते 5 वर्षों से पीड़ित पक्ष अब जाकर न्याय मिला दोनों आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे भले ही पीड़िता को न्याय मिलने में थोड़ा समय लगा हालांकि पीड़िता वह उसके परिजन इस घटना को लेकर काफी क्षुब्ध थे मगर न्यायपालिका पर उनको पूरा भरोसा था 5 वर्षों के बाद हुई गिरफ्तारी पर पीड़िता व उनके परिवार जन पुलिस व कानून के ऊपर भरोसा जताया
टीम के सदस्य रहे
1.नव पदस्थ थाना प्रभारी लोरमी
केसर पराग
आरक्षक बलदाऊ पांडे आरक्षक यशवंत डायरी आरक्षक अनिल मरावी का भूमिका सराहनीय रहा
आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं
1. सुखनंदन धीर्रे पिता महेतरू धीर्रे उम्र 22वर्ष
2. सुखदेव धीर्रे पिता महेतरू धीर्रे उम्र 20 वर्ष
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद