Top News

बैगापाली स्कूल के शिक्षक ने कथरीमाल संकुल के प्रधान पाठकों को किया अबेकस भेंट

AM अबतक न्यूज़

 कमलेश पालिया की खबर

   कनकी :- शासन के दिशानुरूप प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में ऑनलाइन, ऑफलाइन पढ़ाई की व्यवस्था संचालित हो रही है। इस ऑफलाइन पढ़ाई व्यवस्था में नवाचार, खेल खेल में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है | इसको ध्यान में रखते हुए विकासखंड करतला अंतर्गत संकुल केंद्र कथरीमाल के शैक्षिक समन्वयक राजेन्द्र कुमार राजवाड़े के मोटीवेशन में संकुल के सभी शिक्षक कुछ न कुछ नये तरकीब से बच्चों को पढ़ाने के लिए गांव,मुहल्ला, समुदाय के सहयोग से पढ़ाई संचालित कर रहे हैं ।
     इस कोरोना संक्रमण काल में बच्चे नए माध्यम से कुछ सीख सके, इसके लिए शासकीय प्राथमिक शाला बैगापाली के शिक्षक नरेन्द्र प्रताप राठौर व भादा की शिक्षिका श्रीमती मंजू राठौर, संकुल- कथरिमाल, विकास खण्ड -करतला, जिला- कोरबा के द्वारा संकुल के सभी प्राथमिक शालाओं के लिए कबाड़ से जुगाड़ द्वारा निर्मित अबेकस संकुल समन्वयक राजेन्द्र राजवाड़े, जयकुमार राजवाड़े प्रधान पाठक को भेंट किया गया। अबेकस से गणितीय संक्रिया इकाई दहाई, सैकड़ा ज्ञान कराने में काफी मददगार साबित होगा। यह टी.एल.एम. फ्लेक्स में लगे लकड़ी, सायकल के टूटे हुए स्पोक व राखी इत्यादि से टूटे हुए मोतियों से बनाया गया है। श्री राजेन्द्र राजवाड़े ने कहा कि इस तरह की शून्य निवेश छोटी-छोटी टी.एल. एम. सभी शिक्षकों को अपने-अपने विद्यालय के लिए तैयार करना चाहिए। शिक्षक नरेन्द्र प्रताप राठौर के द्वारा भेंट की गई अबेकस बच्चों को ऑफलाइन शिक्षण में सीखने-सिखाने में प्रभावी रूप से मददगार साबित होगा।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume