Top News

कनकी में भारी बारिश के कारण नीचे गिरा प्रवासी पक्षी, कई पक्षियों की मौत

AM अबतक न्यूज़

 कमलेश पालिया की खबर

कनकी :- कनकेश्वरधाम कनकी में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से यहां आए प्रवासी पक्षी एशियन ओपन बिल स्टार्क के बच्चे पेड़ों से नीचे गिर गये हैं। गिरने वाले पक्षियों की संख्या लगभग 120 के करीब है जिसमें से 70 पक्षियों के बच्चे की मौत गिरने से हुई है। नीचे गिरकर घायल पक्षियों की संख्या 50 है जिन्हें मंच पर बने जगह पर रखा गया है। ग्रामवासियों द्वारा पक्षियों के हताहत होने की सूचना वन विभाग को दी गई । सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी कनकी आए एवं उनके द्वारा पंचनामा तैयार मृत पक्षियों का अंतिम संस्कार किया गया।गिरने वाले पक्षियों में से कई पक्षी कोरबा निवासी संजय जोशी द्वारा लगाए गए जाल में गिरने से बच गए हैं। उनके द्वारा कुछ महीनों पूर्व प्रवासी पक्षियों के संरक्षण के लिए एक पहल की शुरुआत की गई थी ताकि कोई पक्षी हताहत न हो और वे सुरक्षित रहे। सूचना मिलने पर पक्षियों के प्रति प्रेम रखने वाले ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा निवासी संजय जोशी तुरंत कनकी पहुंचे और उनकी सुध लेते हुए उनके लिए खाने पीने एवं उपचार की व्यवस्था किये। उन्होंने बताया कि भारी बारिश से पक्षियों के हताहत हो जाने से मुझे बहुत दुख हुआ है,जिस घटना का अंदेशा था आज वह दिन मुझे देखने को मिल रहा है। बारिश के दिनों में ऐसी घटना न हो इस उद्देश्य से पेड़ों के नीचे जाल लगाकर उन्होंने अच्छा कार्य किया था,जो सराहनीय है।उन्होंने कहा कि अपने सामर्थ्य के अनुसार मैंने पक्षियों की सुरक्षा के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। यदि वन विभाग द्वारा उनके उपचार के लिए उचित व्यवस्था की जाती है तो निश्चित रूप से पक्षियों को बचाया जा सकता है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume