ये पूरा वाक्या जिला रायगढ़ के मुरारीपाली ब्लॉक का है जंहा एक यादव भी निवास करता है पर इस परिवार के ऊपर उस वक्त मुसीबत का पहाड़ टूटू गया। जब यादव परिवार की पांच साल की लाडली प बच्ची को रात में सांप ने काट लिया। बतादें बच्ची रात को खाना खाने के बाद परिवार के साथ जमीन में सो रही थी, इसी बीच एक जहरीले नाग ने बच्ची को डस लिया। फिर अचानक बच्ची की नींद खुली और वो ज़ोर से चिल्लाने लगी,वही बच्ची की चीख सुनकर परिवार के सदस्यों की आंख खुली तो, बच्ची के बिस्तर पर फन फैलाए नाग को देख कर वे सभी सन्न रह गए।जिसके बाद आनन फानन में परिजनों ने नाग से बच्ची को दूर किया और देरी न करते हुए उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। पर अस्पताल में जांच के बाद बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने बच्ची को अपने साथ घर ली आए ताकि अगले दिन उसका क्रिया कर्म किया जा सके।
अगले दिन हुआ करिश्मा
परिवार में मातम के माहौल के बीच अगले दिन सुबह सारे रिश्तेदार घर पर इकट्ठे होने लगे। और कर्मकांड के बाद बच्ची के शव के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई। चिता में लकड़ी रख कर बच्ची को विधि विधान के साथ कफन समेत चिता पर लिटाया गया। चिता को ऊपर से अच्छे से ढंका गया, ताकि शव जलने में परेशानी ना हो। बतादें कोरोना के चलते श्मशान में 20 से अधिक लोगों को यहाँ रहने की इजाजत नहीं है जिसे देखते हुए सिर्फ पारिवार के लोगों ने ही अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।
पंडित ने मंत्र पढ़ने शुरु किए और रोते बिलखते बच्ची के शरीर की आखिरी विदाई देने की प्रक्रिया शुरु हुई। सारे विधान के बाद पिता ने अपने जिगर के टुकड़े की बच्ची की को आग लगाई। जिसके बाद चिता जली ही थी कि अचानक चिता से चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनाई पड़ने लगी। पहले तो लोग आवाज सुनकर डर गए । फिर जब बच्ची जोर जोर से रोने लगी तो उसके पिता ने आनन-फानन में चिता से लकड़ियां हटाई और जिगर के टुकड़े को बाहर खींच लिया। हर कोई इस हैरान कर देने वाले दृश्य को देखकर स्तब्ध रह गया। बच्ची भी अपने पिता के सीने से लिपटकर रोने लगी। इसी ऊपर वाले का करिश्मा ही कहिए जिस बच्ची को उसके परिवार ने अर्थी में श्मशान के लिए विदा किया था वो अपने पिता के साथ गोद में वापस घर आई। जिसके बाद क्षेत्र के साथ ही परिवार वालो में खुशी का माहौल था। एक पिता की लाडली मौत को मत दे कर वापस लौट आई इस खबर को लिखते वक्त हमारी आंखे भी नम हो गई थी।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद