Top News

बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरदा में सप्ताह भर से ट्रांसफार्मर खराब, गांव में अंधेरा छाया।

AM अबतक न्यूज़

 दिनेश आदिले की खबर

ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि ग्रामीणों पेयजल के लिए ओवरहेड पानी टंकी व बोर पर आश्रित है, लेकिन ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण इन दिनों लोगों को पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, ग्रामीणों ने बताया कि दूरभाष के माध्यम से कई मर्तबा जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है लेकिन छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग के उच्च अधिकारी केवल आश्वासन ही दे रहे हैं, अरदा क्षेत्र में बिजली गुल होने की समस्या आये दिन आते रहते हैं, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दें रहे हैं। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume