Top News

स्कूल में पढ़ाई तुंहर दुआर के तहत शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाया

AM अबतक न्यूज़

 कमलेश पालिया की खबर

कनकी विकासखंड करतला के संकुल केंद्र कथरीमाल के अंतर्गत आने वाले विद्यालय शासकीय प्राथमिक शाला पटेलपारा तरदा के शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ शासन के गाईडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्रामीण समुदाय की सहमति से गांव के मुहल्ले में जाकर पढ़ाई तुंहर मुहल्ला के तहत सभी छात्र- छात्राओं को पढ़ाया। विद्यालय की शिक्षिका ममता पांडेय द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था एवं ग्रामीणों के सहयोग से अध्यापन कार्य किया गया। इस अवसर पर कथरीमाल संकुल के शैक्षिक समन्वयक राजेंद्र राजवाड़े ने पढ़ाई तुंहर मुहल्ला के तहत पढा़ने वाले शिक्षकों की सराहना की।


तरदा स्कूल के शिक्षकों द्वारा पढ़ाई तुंहर मुहल्ला के तहत बच्चों को पढ़ाते 
कनकी विकासखंड करतला के संकुल केंद्र कथरीमाल के अंतर्गत आने वाले विद्यालय शासकीय प्राथमिक शाला तरदा के शिक्षक अनिल कुमार भटपहरे,विनीता खलखो व प्रवीण तिवारी द्वारा पढ़ाई तुंहर मुहल्ला के तहत गांव के शिक्षा मित्रों एवं ग्रामीणों के सहयोग से अध्यापन कार्य कराया गया। शिक्षकों द्वारा गांव के मुहल्लों में जाकर कक्षा संचालित कर बच्चों को पढ़ाने को सराहनीय कार्य बताया।

कथरीमाल स्कूल के शिक्षक द्वारा पढ़ाई तुंहर दुआर के तहत बच्चे को पढ़ाते
कनकी विकासखंड करतला के संकुल केंद्र कथरीमाल के शैक्षिक समन्वयक राजेंद्र राजवाड़े एवं ग्राम पंचायत कथरीमाल की सरपंच केकती बाई बियार के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला कथरीमाल के प्रधान पाठक सम्मेलाल यादव ने गांव के युवक सहयोगी मुकेश कुमार ध्रुव के साथ पढ़ाई तुंहर दुआर के तहत गांव के मुहल्लों में जाकर लाउडस्पीकर घर नाम देते हुए बच्चों को अध्यापन कार्य कराया। विद्यालय के प्रधान पाठक सम्मेलाल यादव ने बताया कि अगले दिन पढ़ाई तुंहर दुआर के तहत सुलेख अभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

कनकी स्कूल के शिक्षकों द्वारा बच्चों को लाउडस्पीकर के माध्यम से पढ़ाते


कनकी विकासखंड करतला के संकुल केंद्र कथरीमाल के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला कनकी में पदस्थ सहायक शिक्षक चंद्रमोहन बिंझवार ने ग्रामीण समुदाय के सहयोग से पढ़ाई तुंहर मुहल्ला के तहत बच्चों को लाउडस्पीकर द्वारा अध्यापन कार्य कराया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षक चंद्रमोहन बिंझवार द्वारा छात्र-छात्राओं को सुलेख अभ्यास एवं श्रुत लेखन अभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान को प्राप्त किया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में कु. नव्या को प्रथम, कु.आंचल  द्वितीय एवं लोकनाथ ने तृतीय स्थान को प्राप्त किया जिन्हें शिक्षकों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। विकासखंड करतला विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक एवं शैक्षिक समन्वयक राजेंद्र राजवाड़े ने शिक्षक के कार्यों की सराहना की।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume