तहसील परिसर में नायब तहसीलदार व वकील के बीच विवाद को लेकर वकील संघ हुआ लामबंद, कार्यवाही की मांग को लेकर थाना पहुँच धरने पर बैठे
पीठासीन अधिकारी कोर्ट में एक केश की सुनवाई को लेकर अचानक हुए वकील व नायब तहसीलदार के बीच हुए तीखी नोकझोक को लेकर वकील संघ द्वारा नायब तहसीलदार के खिलाफ लामबंद होकर मोर्चा खोलते हुए थाना पहुँच और लिखित शिकायत देकर उचित कार्यवाही का मांग किया गया है।
इस संबंध पर सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कटघोरा तहसील न्यायलय के पीठासीन अधिकारी कोर्ट में दो पक्षों का पुराना मामला चल रहा था जिसकी सुनवाई को लेकर दोनों पक्षों के वकील भी मौजूद थे।इसी दौरान नायब तहसीलदार रविशंकर राठौर एवं वकील गोपाल यादव के बीच सुनवाई को लेकर तीखी नोकझोक होने लगी और देखते ही देखते मामला झूमाझटकी में परिवर्तन हो गया।इस दौरान वकील गोपाल यादव मौके से चला गया।जिसके बाद आज कटघोरा वकील संघ द्वारा नायब तहसीलदार के खिलाफ लामबंद होकर शिकायत दर्ज कराने कटघोरा थाना पहुँचे है जहां समाचार लिखे जाने तक शिकायत दर्ज किए जाने की बात को लेकर वकील संघ थाना के सामने धरने पर बैठ गए है।देखना है उक्त मामले को लेकर प्रशासनिक तौर पर आगे क्या कार्यवाही होती है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद