Top News

कोल इंडिया चेयरमेन से मिला ऊर्जाधानी भुविस्थापित संगठन के प्रतिनिधिमंडल ।


20 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने और भुविस्थापित परिवारों की समस्याओं पर हेडक्वार्टर स्तर पर  बैठक आयोजित करने की रखी मांग

कोल इंडिया के चेयर मेन  प्रमोद अग्रवाल के गेवरा दीपका क्षेत्र आगमन पर ऊर्जाधानी भुविस्थापित किसान कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात कर जिले के चारो परियोजनाओं में भूविस्थापितो की समस्याओं से अवगत कराया । मुख्य रूप से फंक्शनल डायरेक्टर्स के निर्णय अनुसार कोरबा क्षेत्र के सराई पाली बुड़बुड़ में भुविस्थापित सोसाइटी के माध्यम से कोल ट्रांसपोर्टेशन वर्क में 20 प्रतिशत आरक्षण को लागू कराने के लिए मांग रखी । साथ ही लंबित प्रकरणों और स्थानीय स्तर के समस्याओ पर एसईसीएल मुख्यालय स्तर की मीटिंग में अपने सुझावो को रखने की मांग पर जोर देते हुए चेयरमेन से आग्रह किया कि एसईसीएल प्रबंधन और किसानो व भूविस्थापितो के बीच जो मतभेद है उसे दूर करने में सहायक होगा अधिकतम रोजगार के अवसर मिलेगा और पर्यावरणीय सुरक्षा दोनों तरह से लाभकारी होगा । कोल इंडिया चेयरमेन ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि इस सबंध में एसईसीएल के प्रबंधकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जायेगा । 

गौरतलब है कि ऊर्जाधानी संगठन के मांगो का अनुशंसा करते हुए कोरबा सांसद ज्योत्स्ना महंत और पाली तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा ने जून महीने में ही कोल इंडिया चेयरमेन को पत्राचार करते हुए भूविस्थापितो के सोसाइटी के माध्यम से कोल ट्रांसपोर्टेशन वर्क पर विचार करने का आग्रह किया था । 
इस समय संगठन के श्यामू जायसवाल ,श्रीकांत सोनकर ,रुद्रदास , प्रकाश कोर्राम , गजेंद्र सिंह ,बृजेश श्रीवास,विजय पल सिंह तंवर सुरेश कुमार राठौर, दिलहरण दास,जगदीश पटेल,तिरिथ राम, दशरथ बिंझवार,राज राम, अर्जुन वस्त्रकार,प्रभू कँवर सौरभ कँवर, फागुन सिंह, अर्जुन सिंह,राजू पटेल, नारायण, चितरंजन पटेल,प्रकाश देवांगन, विष्णु कँवर, धरम सिंह, राजू यादव,हरीश यादव, महेंद्र कँवर, सूरज,राम कुमार, राजेश, भुजबल,दीपू, महावीर शामिल  थे।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume