AM अबतक न्यूज़
कमलेश पालिया की खबर
कनकी :- विकासखंड करतला के संकुल केंद्र कथरीमाल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला जोगीपाली में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मुफ्त में शिक्षा देने का बीड़ा ग्राम कनकी निवासी विकास राजवाड़े ने उठाया है। वे शिक्षा सारथी बनकर ग्राम जोगीपाली के पटेलपारा मंच पर स्वेच्छा से बच्चों की कक्षा ले रहे हैं। शिक्षा सारथी के रूप में अध्यापन कराने वाले विकास राजवाड़े ने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश के सभी विद्यालयों को आगामी आदेश तक बंद रखा गया है जिसके कारण बच्चों का अध्यापन प्रभावित न हो इसलिए उन्होंने एक नई पहल की शुरुआत की है जिसके तहत वे पारा-मुहल्लों में जाकर बच्चों को मुफ्त में पढ़ा रहे हैं एवं उन्होंने कहा कि शिक्षा दान सभी दानों में से एक दान है। वे शासकीय प्राथमिक शाला जोगीपाली के छात्र-छात्राओं को गीत, कविता के माध्यम से पढ़ाई करा रहे हैं और बच्चे भी पढ़ाई में रूचि ले रहे हैं। ग्राम पंचायत जोगीपाली के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इसे सराहनीय कार्य बताया।

विकास राजवाड़े (शिक्षा सारथी )
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद