AM अबतक न्यूज़

कमलेश पालिया की खबर
कनकी :- कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के समस्त विद्यालय को बंद रखने का निर्देश दिया है किंतु बच्चों की पढ़ाई किसी न किसी माध्यम से प्रभावित न हो इसके लिये शासन के अपनी महती योजना पढ़ाई तुंहर द्वार कार्यक्रम पूरे प्रदेश में संचालित हो रही है इसके अंतर्गत आनलाईन क्लासेस, पारा मुहल्ला स्कूल, लाऊड स्पीकर मुहल्ला, बुलटू के बोल के माध्यम से अध्ययन अध्यापन हो रहा है। इसी योजना में से *बुलटू के बोल* का आयोजन करतला विकास खण्ड के संकुल केंद्र कथरीमाल में सर्वप्रथम प्राथमिक शाला तरदा के शिक्षक श्री प्रवीण कुमार तिवारी (शिक्षक)के द्वारा मुहल्ला स्कूल लगाकर किया ।यह बुलटू के बोल कार्यक्रम ऑडियो के माध्यम से पढ़ाने का एक बेहतरीन तरीकों में से एक है इनके द्वारा आयोजित इस बुलटू के बोल से तरदा पंचायत के भाठापारा मुहल्ला, कैवर्त मुहल्ला के बच्चों को अध्यापन कराया गया इस अवसर पर हमारे संकुल के संकुल समन्वयक श्री राजेन्द्र राजवाड़े, तरदा हाई स्कूल के प्राचार्य श्री गभेल सर, मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक श्री एस.आर.कश्यप सर, प्रायमरी स्कूल की हेडमास्टर श्रीमती विनीता खलखो मैडम ,अनिल भटपहरे शिक्षक व शिक्षा सारथी कुमारी ज्योति पटेल, जनभागीदारी के अध्यक्ष श्री रथराम पटेल जी, निर्मल कौशिक एवं सदस्य गण उपस्थित रहे। जिन्होंने इस कोरोना संक्रमण के समय जब स्कूल बंद है तब इस तरह के अध्यापन को काफी सराहा और अध्यापन के बेहद कारगर उपाय के रूप में देखा।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद