AM अबतक न्यूज़
कमलेश पालिया की खबर
कनकी :- जनपद पंचायत करतला के कनकी क्षेत्र क्रमांक-16 के जनपद सदस्य विजय राजवाड़े ने ग्राम पंचायत कनकी में हो रहे निर्माण कार्यों सहित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि पंडित मोतीलाल नेहरू बालक छात्रावास कनकी में बन रहे शौचालय निर्माण कार्य विगत साल भर से अधूरा पड़ा है और निर्माण एजेंसी काम शूरु करने का नाम ही नही ले रहा है। वहीं शासकीय कन्या प्राथमिक शाला भवन निर्माण का कार्य भी ठंडे बस्ते में चला गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य शुरू होने में देरी पर निर्माण एजेंसी के प्रति नाराजगी जताई। ग्रामवासियों ने जनपद सदस्य को बताया कि बालक प्राथमिक शाला भवन जर्जर है एवं कन्या प्राथमिक शाला भवन निर्माणाधीन होने की वजह से बच्चे बिंझवार बालक आश्रम शाला भवन में पढ़ाई करने जाते हैं जहां पर्याप्त जगह नही होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कनकी क्षेत्र के जनपद सदस्य ने निर्माणाधीन शौचालय एवं कन्या शाला भवन की गुणवत्ता भी परखी।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सरस्वती सायकल योजना के तहत शाउमावि कनकी में अध्ययनरत कक्षा 9वीं के छात्राओं को वितरित की जाने वाली सायकल को एक भवन में रखा गया है जिस संबंध में उन्होंने बताया कि विद्यालय द्वारा पात्र छात्राओं को सायकल का वितरण नही किया गया है। वहीं ग्रामीणों ने उन्हें अवगत कराया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कनकी में मध्यान्ह भोजन का संचालन जय दुर्गा महिला स्वसहायता समूह द्वारा किया जाता है लेकिन सूखा राशन सामग्री वितरण से समूह के सदस्य दूर है, यहां के प्रधान पाठक द्वारा समूह के बजाय अन्य लोगों से पैकेट बनवाया जा रहा है जिस पर जनपद सदस्य ने आपत्ति जताई। ग्राम पंचायत कनकी के सरपंच बिहारीलाल मंझवार को अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के संबंध में जानकारी पूछने पर उन्होंने निर्माणाधीन शौचालय व कन्या शाला भवन कार्य को पूर्व सरपंच के कार्यकाल का बताया एवं इस कार्य की जानकारी नही होने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद