*
दीपावली के पावन पर्व पर जिला पुलिस परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना शहीद परिवार की कुशलक्षेम जानने और बधाई संदेश देने पहुचे परिजनों के निवास
मान. मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक महोदय के संदेश पत्र शहीदों की परिजनों को की गई सादर भेंट
दीपावली के पावन अवसर पर पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक अभिशेक मीना द्वारा देश के लिए अपनी जान की आहुति देने वाले
अमर जवान-वीर शहीद-
1. शहीद विनोद प्रेता भारिया, पिता- सावन शाय भारिया ,अविवाहित, पदस्थापना इकाई 2री बटालियन बिलासपुर सकरी, साकिन छुरीखुर्द थाना कटघोरा जिला कोरबा
2.शहीद संदीप टोप्पो, पिता- तेरस टोप्पो, अविवाहित, पदस्थापना इकाई जिला बल बीजापुर, साकिन बंपार थाना कटघोरा जिला कोरबा
3.शहीद आरक्षक कमलेश कंवर, पिता स्वर्गीय दयाराम कंवर, अविवाहित, पदस्थापना इकाई जिला कांकेर, पता ग्राम कटकीडबरी चौकी हरदी बाजार जिला कोरबा
4. शहीद अजय कुमार, पिता-स्वर्गीय बालकली सतनामी, अविवाहित, पदस्थापना इकाई जिला राजनंदगांव, पता ग्राम अखरा पाली थाना उरगा जिला कोरबा
5. शहीद नंदलाल कोशले, पिता हठारुराम कौशले, अविवाहित, पदस्थापना इकाई जिला बीजापुर, पता ग्राम बुंदेली चौकी राजगामार जिला कोरबा
6. शहीद आरक्षक मंगलभवन, पदस्थापना इकाई जिला बीजापुर, साकिन भठोरा चौकी हरदी बाजार जिला कोरबा
7. शहीद बलराम पटेल, पिता जैतुराम पटेल, पदस्थापना इकाई जिला बीजापुर, साकिन सरायपाली बोईदा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा
8. शहीद आरक्षक किरीत राम पटेल, पदस्थापना इकाई जिला कोरबा, निवास कोतवाली परिसर थाना कोतवाली जिला कोरबा
9.शहीद संजय श्रीवास पिता स्वर्गीय सीताराम श्रीवास साकिन ग्राम लिटियाखार थाना दीपका जिला कोरबा
10. शहीद अफजल अहमद खान, पिता हाजी फजल खान, पदस्थापना जिला जगदलपुर, साकिन संजय नगर फॉरेस्ट डिपो के पीछे बाल्को नगर जिला कोरबा
11. शहीद आरक्षक आदित्य शरण प्रताप सिंह तंवर, अविवाहित, ग्राम कर्रा थाना पाली जिला कोरबा
12. शहीद मूलचंद कंवर पिता बंधन सिंह कंवर, पदस्थापना इकाई जिला नारायणपुर, साकिन घनादबरी थाना उरगा जिला कोरबा
के परिजन से मिलकर कुशल क्षेम पूछकर मान मुख्यमंत्री जी के संदेश पत्र, फटाखे और मिठाईयाँ भेंट किया गया।
परिजन के व्यक्तिगत, पारिवारिक और किसी भी प्रकार की समस्याओं को तत्काल थाना, अनुविभाग और जिला पुलिस मुख्यालय को अवगत कराने हेतु आग्रह किया गया ताकि शहीद परिवार के किसी भी परिजन को किसी भी प्रकार की समस्या हो उसका हर स्तर पर तत्काल निराकृत किया जा सके।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद