*युवा कांग्रेस जिला कोरबा ने मनायी अनोखी दीवाली*
*युवा कांग्रेसियों ने बालको के बीहड़ जंगलों के बीच बच्चों के मध्य बांटी खुशियां*
*खेतारपारा एव गहनिया में मिठाई,पटाखे बांटकर बच्चों के संग मनाई दीवाली*
*युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में बालको के बीहड़ जंगलो के बीच खेतारपारा एव गहनिया मे जाकर वहां के निवासरत ग्रामीण के बच्चों को मिठाई,फटाके,सुरसुरी, बाटकर खुशियों की दीवाली मनाया गया...!!*
*इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास ने कहा की-- आमतौर पर हमारे द्वारा दीवाली की खुशियाँ अपने परिवार के साथ मनाया ही जाता है परंतु इस बार हमारे द्वारा बीहड़ जंगलों में निवासरत ग्रामीणों के बच्चों के साथ मनाने का निर्णय लिया गया इसी तारतम्यता में हमारे द्वारा बालको के धुर बीहड़ खेतारपारा एव गहनिया में बच्चों को मिठाई,फटाके बाटकर खुशियां बाटने का प्रयाश किया गया युवा कांग्रेस आगे भी ऐसे समाजिक कार्य करते रहेगी*
*इस अवसर पर युवा कांग्रेसी अमित नायडू,मुकेश उसरवर्षा, आशा सिंह, शिक्षिका,प्राथमिक शाला खेतारपारा ने विशेष सहयोग प्रदान किया*
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद